डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वितरित की दवाई, कटनी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी ने किया आयोजन
डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वितरित की दवाई, कटनी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी ने किया आयोजन
कटनी। आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस क़े अवसर पर आज दुनिया भर के डॉक्टरों की भावना को याद करते हुए कटनी रोगियों कटनी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस एवं FOGSI बालिका दिवस बड़े उत्साह के साथ आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम जमोडी में मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के सानिध्य में सभी बालिकाओं की निःशुल्क जांच की गई एवं दवाइयां वितरित की गई इसके साथ ही सोसायटी की अध्यक्ष डाॅ वंदना गुप्ता ने बालिकाओं को माहवारी से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी तथा सेनेटरी pads वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत मे सोसायटी के द्वारा सभी बच्चों को नाश्ता फल एवं छाता वितरित किया गया इस अवसर पर डाॅ अशोक चौदह डॉ राजेंद्र गुप्ता डाॅ वंदना गुप्ता डॉ ज्योत्सना निगम डाॅ समीर चौधरी डाॅ मनीषा साहू डाॅ अमित साहू डॉ शोभित चौदह डाॅ नीलम सोनी डाॅ स्नेहलता चौधरी डाॅ प्रसंग बजाज डाॅ निधि बजाज डाॅ मनीष मिश्रा डाॅअनमोल चौदह डाॅ शिल्पी चौदह डाॅ कनिका अग्रवाल डाॅ शैफाली गुप्ता डाॅ पूजा हिंदुजा के साथ सोसायटी के अन्य सदस्य फार्मा फील्ड वर्कर एवं 100 से अधिक बालिकाएं उपस्थित रही