katniLatestमध्यप्रदेश

OMG.. लो भैया यहां प्रत्याशी के समर्थकों ने स्टाम्प पेपर में लिखा पढ़ी कर हार जीत पर लगा ली एक लाख की शर्त

कटनी। (राजा दुबे) विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी चार दिन का समय बाकी है। 30 नवम्बर को आखिरी चरण में तेलंगाना राज्य में मतदान समाप्त हो जाने के बाद 3 दिसम्बर को सभी पांच राज्यों में मतगणना होना है।

IMG 20231128 WA0021

वैसे किस राज्य में किस पार्टी को बहुमत मिलेगा या किसकी सरकार बनेगी इसे लेकर एक्जिट पोल 30 नवम्बर की शाम से ही आने लगेगा पर इससे पहले ही लोग पार्टियों की जीत हार को लेकर शर्त लगा रहे। ग्राम पड़रभटा और ग्राम हर्रई निवासी दो लोगों ने तो बाकायदा 50 रुपये के स्टाम्प पेपर में लिखा पढ़ी करके गवाहों की मौजूदगी में एक – एक लाख रुपये की शर्त लगाई है।

पडरभटा निवासी पूर्व सरपंच धनीराम मलावी का दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जबकि हर्रई निवासी नीरज मालवीय का दावा है कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। दोनों ने शर्त के एक – एक लाख रुपये के चैक एक तीसरे व्यक्ति के पास जमा कर दिये हैं।

Back to top button