Site icon Yashbharat.com

OMG: महिला के पेट से निकले डेढ़ किलो गहने, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान

women ornaments in the stomach 25 07 2019

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में डॉक्टरों ने एक अनोखे ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें एक महिला के पेट से डेढ़ किलो गहने निकाले गए हैं। इतना ही नहीं ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला द्वारा निगले गए 90 सिक्कों और एक घड़ी को भी निकाला है। ऑपरेशन बुधवार को रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया गया था। ऑपरेशन को 1 घंटा 15 मिनिट में अंजाम दिया गया।

अस्पताल की उप अधीक्षक शर्मिला मौलिक ने बताया कि महिला रुनी खातून मानसिक तौर पर अस्थिर है। उसे मनोचिकित्सक द्वारा रैफर किया गया था। उन्होंने कहा ‘ऑपरेशन के बाद से महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका मानसिक इलाज भी जारी रहेगा।’

बताया जा रहा है कि महिला को इलाजे के लिए उसके परिजन एक हफ्ते पहले अस्पताल लेकर आए थे। महिला द्वारा पेट दर्द की शिकायत की गई थी। महिला रामपुरहाट के मरग्राम की रहने वाली है। इलाज के दौरान महिला के रेडियोलॉजिकल टेस्ट करने के बाद महिला के पेट में लोहे की वस्तुएं होने का पता चला था। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक खातून का जब ऑपरेशन हुआ तो सभी हैरान रह गए। उसके पेट से 1.68 किलो गहने, 90 सिक्के और एक घड़ी भी निकली। बाद में उसने बताया कि ये सब उसने निगल लिया था।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट से चेनें, नाक की बालियां, कान की बालियां, चूड़ियां, घड़ी बैंड भी निकले।

वहीं इस मामले में परिवार के लोगों का कहना था कि महिला भाई की कास्ट्यूम ज्वेलरी शॉप पर बैठती थी और संभवत: इस दौरान ही उसने सिक्के और अन्य चीजों को निगला होगा।

Exit mobile version