Site icon Yashbharat.com

OMG-पिता की मौत के बाद 2 छात्र पापा की पुरानी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहे थे

images 76
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्लैकमेलिंग का एक अजीब सा केस सामने आया है। 2 स्टूडेंट्स अपने पापा की पुरानी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहे थे। महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका निजी वीडियो भेजकर धमकी दी थी।

10 साल पुराने वीडियो में छात्रों के पिता और महिला नजर आ रहे हैं

साइबर पुलिस ने बताया कि जिस वीडियो का उपयोग छात्रों ने किया, उसमें उनके पिता, महिला के साथ नजर आ रहे हैं। महिला ने बताया कि 10 साल पहले उसका छात्रों के पिता के साथ संबंध बना था। दोनों की सहमति के साथ वक्त बिताया गया था। यह वीडियो उसी वक्त का है।

पिता की मौत के बाद उनके मोबाइल से मिला वीडियो

साइबर पुलिस ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों को पिता की मौत के बाद उनके मोबाइल में से वह वीडियो मिला था जिसका उपयोग करके दोनों ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश कर रहे थे परंतु उनका दाव उल्टा पड़ गया। महिला में डरने की बजाय साइबर क्राइम पुलिस के पास आकर सारी कहानी बता दी।
Exit mobile version