katniLatest

OMG घर मे पत्थर हटाये तो निकल आये 18 सांप के बच्चे, कटनी के बरही में घटना, देखें वीडियो

कटनी। मध्‍य प्रदेश के कटनी जिले के बरही इलाके में एक घर में एक साथ सांप के 19 बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बरही तहसील के करौंदी खुर्द गांव में एक आदिवासी के घर जहरीले सांप के 18 बच्चे पकड़े गए। जानकारी के अनुसार बबलू हेंड्री नामक आदिवासी के घर सांप के बच्चे मिले।

इलाके के लोगों का कहना है कि जिले में बारिश तो हो नहीं रही है, लेकिन बादल और उमस के बीच जहरीले जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में तो लगातार बिजली गुल होने के कारण लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। उमस भरे मौसम में जिले के बरही क्षेत्र में नाग निकल रहे हैं।

बताया जाता है कि हर वर्ष जिले में जिले में मानसून शुरू होते ही जहरीले जीव जंतु बाहर निकलने लगते हैं। खासकर सांप या अन्य जीव अपने बिल से बाहर निकलते हैं। खपरैल मकानों में यह ज्यादातर नजर आते हैं। ये जमीन पर सोने वाले ग्रामीण को डंसते हैं। बेहद खतरनाक माने जाने वाले सांप से हर साल दर्जनों लोगों की जान जाती है।

 

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में एंटी स्नैक वेनम तुरंत उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सांप के डंसने के बाद झाड़फूंक के बाद जिले में लोग झांड़फूक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कोई जागरूकता अभियान भी नहीं चलाया जा ता है

Back to top button