Site icon Yashbharat.com

OMG ऑनलाइन बिल्ली खरीदी, गलती से घर पहुंच गया बाघ का बच्चा, जानें फिर

13 10 2020 tiger cat12

French Couple Receives Tiger Cub: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान गलत सामान पहुंचने के मामले तो सुने हैं, लेकिन फ्रांस में जो हुआ, वैसा कभी नहीं सुना था। एक दंपती ने 6000 यूरो (5 लाख 19 हजार रुपए) में ऑनलाइन बिल्ली खरीदी, लेकिन गलती से उनके घर बाघ का बच्चा पहुंचा दिया गया।

यह मामला साल 2018 का था। एक सप्ताह बाद इस दंपती को महसूस हुआ कि यह बिल्ली नहीं, बल्कि एक जंगली जानवर है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद उन्हें बताया गया कि यह बाघ का बच्चा है। दंपती ने Savannah बिल्ली मंगवाई थी, लेकिन इसके बदले उन्हें गलती से इंडोनेशिया के सुमात्रा टाइगर (Sumatra Tiger) का बच्चा भेज दिया गया।

पुलिस इस बात को जानने के लिए बेताब था कि इंडोनेशिया के सुमात्रा टाइगर का यह बच्चा फ्रांस में कैसे पहुंचा। इसके लिए दो साल तक जांच चली और अब फैसला आया। बिल्ली खरीदने वाली दंपती समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दंपती को बाद में पुलिस ने रिहा कर दिया।

फ्रांस में बिल्लियां पालतू जानवर के रूप में स्वीकार्य हैं, बाघ एक संरक्षित प्रजाति हैं जिन्हें परमिट के बिना पालतू जानवरों के रूप में नहीं रखा जा सकता है। अभियोजकों ने अन्य संदिग्धों पर पशु तस्करी और संगठित अपराध का आरोप लगाया है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया। कपल द्वारा खरीदे जाने से पहले इसका वीडियो सामने आया था। पशु अच्छे स्वास्थ्य में प्रतीत होता है और उसे फ्रांसीसी जैव विविधता कार्यालय को सौंपा गया है। अंत में इसे नया घर दिया गया।

Exit mobile version