OMG : आम तोड़ने गए मासूम को सिर में मारी गोली, मौके पर हुई मौत
पटना। खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ गांव के विभूति यादव का पुत्र सत्यम कुमार गांव के बगल के बगीचे में आम चुनने के लिए चला गया, जहां पहले से मौजूद रमा यादव ने बच्चे की सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ गांव के विभूति यादव का पुत्र सत्यम कुमार गांव के बगल के बगीचे में आम तोड़ने के लिए चला गया, जहां पहले से मौजूद रमा यादव ने बच्चे की सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.

स्थानीय लोगों ने आरोपी रमा यादव को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हथियार लहलाते हुए फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. घटना स्थल पर पहुंचे गोगरी थाना के दारोगा जगन्नाथ सिंह ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

