खेत में करेंट लगने से वृद्ध की मौत, घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया निवासी एक 63 वर्षीय वृद्ध की खेत में करंट लगने से मौत हो गई जबकि एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव में एक 43 वर्षीय युवक के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस के अनुसार ग्राम खमरिया निवासी 63 वर्षीय ओम प्रकाश पिता बिहारी लाल बर्मन की मुडहा हार खेत में करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इसी प्रकार एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव में 43 वर्षीय विजेन्द्र कुमार पिता शिवप्रसाद पेगवार के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।