Okha-Bet Signature Bridge: सफर होगा आसान, ओखा-बेट सिग्नेचर ब्रिज का 25 फरवरी को उद्घाटन करेंगे PM; 978 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

okha

Okha-Bet Signature Bridge: सफर होगा आसान, ओखा-बेट सिग्नेचर ब्रिज का 25 फरवरी को उद्घाटन करेंगे PM; 978 करोड़ की लागत से तैयार हुआ : द्वारका की नए पहचान ओखा-बेट सिग्नेचर ब्रिज बनकर उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है. 25 फरवरी को इस देश के सबसे अनोखे ब्रिज का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है. 978 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात में बने ओखा-बेट सिग्नेचर ब्रिज का 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. इस सिग्नेचर ब्रिज की लंबाई 2.5 किमी है. यह पुल द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए राहत पहुंचाने वाला होगा. इसके जरिए जो सफर पांच घंटे में होता है, वह अब तीन घंटे में ही पूरा हो जाएगा

2017 में PM ने किया था भूमि पूजन

इसके साथ ही यहां के स्थानीय लोगों को भी मेडिकल इमरजेंसी में स्पेशल बोट करके जाने की जरूरत पड़ती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में इस सिग्नेचर ब्रिज का भूमि पूजन किया था और अब 25 फरवरी को वह इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं. इस वजह से यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच खुशी का माहौल है.

आने- जाने में होगी आसानी

इस ब्रिज के उद्घाटन के बाद सभी भक्त अपनी गाड़ी लेकर बेट द्वारका तक जा सकेंगे. वहीं, स्थानीय लोगों के लिए भी ब्रिज बनने से आने- जाने में आसानी होगी. साथ ही बेट द्वारका में विकास के कई रास्ते खुल जाएंगे.

 

फुटपाथ पर गीता के श्लोक

बेट द्वारका और ओखा के बीच बने 2.5 किलोमीटर लंबे सिग्नेचर ब्रिज में 12 व्यूइंग गैलेरी बनाई गई है और फुटपाथ पर दोनों साइड पर श्रीमद भगवत गीता के श्लोक ओर भगवान श्रीकृष्ण के चित्र लगाए गए हैं. यह देश का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज बना है. जिसकी फुटपाथ के दोनों साइड के ऊपरवाले हिस्सों में सोलर पैनल लगाए गए हैं जिससे 1 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा.

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में आज भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीमें; रोहित-कोहली की वापसी, जानें कहां और कैसे देखें मुफ़्त लाइव मैच

 

यात्राधाम द्वारका जहां भगवान राजा के तौर पर विराजमान हैं और बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश का निवास बताया गया है. जहां दर्शनार्थी दर्शन करने जाते हैं. ओखा से बेट द्वारका भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए लोगों को बोट में बैठ कर जाना पड़ता है.