Site icon Yashbharat.com

नर्स नहीं लगा सकती नेल पॉलिश लगाना मना है, यूपी की नर्सिंग ड्यूटी में अब चलेगा सिर्फ़ नियमों का राज

नर्स नहीं लगा सकती नेल पॉलिश लगाना मना है, यूपी की नर्सिंग ड्यूटी में अब चलेगा सिर्फ़ नियमों का राज

नर्स नहीं लगा सकती नेल पॉलिश लगाना मना है, यूपी की नर्सिंग ड्यूटी में अब चलेगा सिर्फ़ नियमों का राज

नर्स नहीं लगा सकती नेल पॉलिश लगाना मना है, यूपी की नर्सिंग ड्यूटी में अब चलेगा सिर्फ़ नियमों का राज। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में नर्सिंग अधिकारी अब नेल पाॅलिश लगाकर ड्यूटी नहीं कर सकेंगी। ड्यूटी के दाैरान नर्सिंग अधिकारियों को सिर्फ बेहद सामान्य प्रकार के गहने पहनने की अनुमति होगी। महंगे और भारी गहने पहनने पर रोक रहेगी। चिकित्सा विश्वविद्यालय में लागू हुए नर्सिंग मैनुअल में ये व्यवस्था की गई है।
नर्स नहीं लगा सकती नेल पॉलिश लगाना मना है, यूपी की नर्सिंग ड्यूटी में अब चलेगा सिर्फ़ नियमों का राज

केजीएमयू में पहली बार नर्सिंग मैनुअल तैयार करके इसे लागू किया गया है। इसमें नर्सिंग अधिकारियों के दायित्व, अधिकार और छुट्टी संबंधी प्रावधान दर्ज हैं। अभी तक इस प्रकार का कोई दस्तावेज केजीएमयू क्या अन्य किसी संस्थान में भी नहीं था। केजीएमयू नर्सिंग मैनुअल लागू करने वाला पहला संस्थान बन गया है। अब मैनुअल के अनुसार ही नर्सिंग अधिकारियों को अपनी ड्यूटी करनी होगी।

हरतालिका तीज 2025: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाले बेस्ट और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन- देखिए तस्वीरें

वार्ड में लगाए जाएंगे बोर्ड

नर्सिंग अधिकारियों के ड्यूटी संबंधी बोर्ड इमरजेंसी और वार्ड में भी लगाए जाएंगे, जिससे मरीज और तीमारदारों को इसके प्रावधानों के बारे में जानकारी हो सके। इनको पढ़कर वे नर्सिंग अधिकारियों से उनकी ड्यूटी के संबंध में बात भी कर सकेंगे। इनका पालन न करने पर वे संबंधित अधिकारी के पास शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

नर्स नहीं लगा सकती नेल पॉलिश लगाना मना है, यूपी की नर्सिंग ड्यूटी में अब चलेगा सिर्फ़ नियमों का राज

नर्सिग अधिकारियों की प्रमुख जिम्मेदारियां

पहला संस्थान बना केजीएमयू

केजीएमयू नर्सिंग मैनुअल लागू करने वाला पहला संस्थान बन गया है। इसका मकसद नर्सिंग अधिकारियों की ड्यूटी और अधिकारों को सुनिश्चित करते हुए मरीजों की सेवा प्रणाली को बेहतर बनाना है।- प्रो. केके सिंह, प्रवक्त केजीएमयू

Exit mobile version