Nurse ANM Jobs Online Application Apply Date: संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 1200 वैकेंसी जारी, यहां करें अप्लाई
Nurse ANM Jobs Online Application Apply Date: संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 1200 वैकेंसी जारी, यहां करें अप्लाई।
मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की 1200 वैकेंसी आउट कर दी गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता- कक्षा 12 हायर सेकेंडरी (बायोलॉजी, केमिस्ट्री तथा फिजिक्स के साथ) पास होना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सहायक नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र में महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता/ सहायक नर्सिंग मिडवाइफ का 2 वर्ष का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग का लीगल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
MP ANM JOBS- ONLINE APPLICATION DATE
आयु सीमा- 21 से 43 वर्ष (आरक्षण अधिनियम अनुसार आयु सीमा में छूट)।
मासिक मानदेय- ₹12000 प्रतिमाह।
आवेदन की प्रक्रिया- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 21 जून 2023 से प्रारंभ होगी।
एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सभी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए नियम पुस्तिका एमपी ऑनलाइन पर अपलोड की जाएगी।
ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 16 जुलाई 2023 है।

