Site icon Yashbharat.com

लघु वेतन कर्मचारी संघ की बहोरीबंद ब्लाक कार्यकारिणी गठन

IMG 20240929 WA0048

कटनी -मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ कटनी के मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 29 सितंबर को संघ की बहोरीबंद तहसील ब्लॉक की बैठक एवं कार्यकारिणी का गठन संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके के मुख्य आतिथ्य पूर्व प्रांतीय सचिव अजय गौतम की अध्यक्षता एवं महामंत्री मनोज श्रीवास के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित किया गया

जिसमें जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से अनिल सेन ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज जैन तहसील उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी अखिलेश झारिया कोषाध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर को ब्लॉक सचिव के पद पर मनोनीत किया गया और बैठक में कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा की गई।

उक्त कार्यक्रम का संचालन रामनरेश यादव ब्लाक अध्यक्ष व तेज भान सिंह तहसील अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया संघ के सौरभ सिंह धर्मेन्द्र राकेश हरीश नीलेश हामिद अजमुद्दीन शत्रुघन महेंद्र साहू राजभान रत्नेश दीवान शरद लोधी आशीष तिवारी अर्पण बर्मन सरमन कोल विजय कुमार विकास नामदेव कौशल गणपत सिंह महेंद्र अंबिका मनोज चौधरी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दीं प्रसन्नता व्यक्त की है।

Exit mobile version