एसआईआर कार्य में एन.एस एस के छात्र कर रहे सहयो
कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी के एनएसएस की छात्राओं के द्वारा प्राचार्य डॉक्टर सुनील बाजपेई की अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर माधुरी गर्ग के नेतृत्व में एस आई आर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बी.एल.ओ के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। कुमारी राम सपेरा कुमारी साक्षी सिंह कुमारी सुप्रिया सिंह बघेल इस कार्य को करने में अत्यंत आनंद का अनुभव कर रही है इसके अतिरिक्त अन्य एन.एस एस के स्वयंसेविकाएं भी इस कार्य को कर रही है। एनएसएस के यह बच्चे घर-घर जाकर के मतदाताओं को यह बता रहे हैं कि यह एक विशेष प्रक्रिया है जिसे भारत निर्वाचन आयोग संचालित कर रहा है इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन करना है। इस प्रक्रिया में मृत स्थान बदल चुके या फर्जी नाम हटाए जाते हैं नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को नष्ट किया जाता है उनको सही किया जाता है। एस ए आर का मतलब पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। इस कार्य में एनएसएस के विद्यार्थी उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं सहभागिता कर रहे हैं। यह समाज सेवा राष्ट्र सेवा की राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है इसके माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थी कार्यरत है।

