नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को दिया भ्रष्टाचार, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश,सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत गोद ग्राम पड़रिया में एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया जागरूक
कटनी। चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा संचालित कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत गोद ग्राम पड़रिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ‘गांधी आज भी जिंदा हैं’ शीर्षक से प्रस्तुत नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने, स्वच्छता अपनाने और नशामुक्त जीवन जीने के प्रति जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा के मार्गदर्शन एवं एनएसएस इकाई अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। ग्राम सरपंच आशीष तिवारी, माध्यमिक विद्यालय पड़रिया के शिक्षक हरप्रसाद चौधरी तथा ग्राम आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ रेशम निहाले और एएनएम समीना निशा का तिलक लगाकर एवं एनएसएस बैज पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत की प्रस्तुति भी दी।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक कुरीतियों और भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों को उजागर किया। साथ ही पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, प्राचार्य डॉ. जय चड्डा, कंप्यूटर एवं साइंस विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक रीतेश निगम, सहायक प्राध्यापिका प्रतीक्षा मिश्रा सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। छात्राओं एवं छात्रों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति और जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

