- अब मोबाइल से होगी पढ़ाई! कटनी कलेक्टर के निर्देश पर तैयार हुआ QR कोड वाला ई-मटेरियल, जानें कैसे करें इस्तेमाल।
- डिजिटल शिक्षा की ओर कटनी के कदम: ई-मटेरियल और QR कोड के उपयोग के लिए सावरकर वार्ड में किया गया भ्रमण
कटनी। कलेक्टर के कुशल निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी और आधुनिक पहल शुरू की गई है। इसके तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषयवार और अध्यायवार बेहतरीन ‘ई-मटेरियल’ (डिजिटल पाठ्य सामग्री) तैयार किया गया है। बच्चों की सुगमता के लिए प्रत्येक कक्षा और विषय के अनुसार विशेष QR कोड भी जनरेट किए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही बच्चे सीधे पढ़ाई से जुड़े वीडियो और सामग्री देख सकेंगे।
सावरकर वार्ड में पालकों और बच्चों को सिखाया डिजिटल उपयोग
इस ई-मटेरियल का जमीनी स्तर पर लाभ सुनिश्चित करने के लिए आज सावरकर वार्ड में वार्ड भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान शिक्षकों और प्रबुद्ध जनों ने घर-घर जाकर पालकों और बच्चों से सीधा संपर्क साधा। टीम ने पालकों को इस डिजिटल सामग्री के महत्व से अवगत कराया और बच्चों को अपने मोबाइल फोन के जरिए QR कोड को स्कैन करके वीडियो देखना व पढ़ाई करना सिखाया।
इस विशेष जागरूकता अभियान में शिक्षक श्री मंगलदीन पटेल, स्थानीय अभिभावक श्री राजा चौधरी और वार्ड के बच्चों का सराहनीय सहयोग रहा।
‘शिक्षा में तकनीकी का उपयोग समय की आवश्यकता’
डाइट कटनी और शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सम्मानीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, पालकों और जागरूक युवाओं से अपील की है कि वे इन शैक्षणिक वीडियोज को खुद भी देखें और अपने आस-पास के सभी बच्चों को इनके नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करें। आज के बदलते दौर में शिक्षा में तकनीकी का समावेश बेहद जरूरी हो चुका है, जिससे बच्चे खेल-खेल में और विजुअल्स के जरिए कठिन विषयों को भी आसानी से समझ सकते हैं।
Yashbharat.Com यदि आपके पास भी यह QR कोड और ई-मटेरियल पहुंचता है, तो इसे केवल अपने तक सीमित न रखें। अपने क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों तक इसे जरूर पहुंचाएं ताकि हर बच्चा इस डिजिटल क्रांति का लाभ उठा सके।
-
नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री -
नाले के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई करके नाला निर्माण पूरा कराना भूले अधिकारी, माधवनगर गेट के पास प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार -
मध्य प्रदेश में UCC बिल को राज्यपाल की हरी झंडी, राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव -
पर्वों के दौरान नागरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन मुस्तैद,अतिक्रमण एवं हांका दल ने जुलूस मार्ग एवं बाजार क्षेत्रों में संभाला मोर्चा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित यातायात पर विशेष नजर -
ईद मीलादुन्नबी जुलूस के पश्चात चला विशेष सफाई अभियान,आयोजन स्थलों एवं जुलूस मार्गों की विशेष सफाई हेतु निगम अमले ने संभाली कमान -
100 रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी हार: अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने यूट्यूब की कमाई से खरीदा आलीशान ‘सी-फेसिंग’ घर -
यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव: महिलाओं को ₹40 हजार सालाना पेंशन, छात्राओं को लैपटॉप और 26 हजार प्राइमरी स्कूल खोलने का ऐलान -
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनी अट्टम द्वारा आयोजित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए चयनित हुईं शहर की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया -
27 अगस्त 2026 का पंचांग: श्रावण पूर्णिमा का व्रत कल, जानिए पंचक का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
Katni: गहोई समाज का 21वां कजलियाँ मिलन समारोह 30 अगस्त को, 10 वयोवृद्ध होंगे सम्मानित -
ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन -
गंगा एक्सप्रेसवे: अब प्रयागराज से सीधे हरिद्वार तक दौड़ेगी गाड़ियां, यूपी कैबिनेट ने दी हरी झंडी -
सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई -
नेपाल में कुदरत का कहर: रसुवा में तिब्बत से आई बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता -
नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी के प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य -
नेपाल बाढ़ हादसा: रसुवा में लापता 291 विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय शामिल, +977-9851289445जारी हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर -
रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद: कृति सेनन के समर्थन में आए राहुल गांधी तो कंगना रनौत ने ‘पितृसत्ता’ वाले बयान पर किया पलटवार -
शव के 18 टुकड़े कर सब्जी और मैदे में पकाए, गुडुवांचेरी से मिला कटा सिर -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
रक्षाबंधन को लेकर कटनी के बाजार गुलजार, जाम से लोग परेशान
