कटनी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन समर में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली, जो वर्तमान में चल रही जबलपुर-अयोध्या कैंट-जबलपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढाने का निर्णय लिया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-अयोध्या कैंट स्पेशल दिनांक 25 जून 2025 तक एवं गाड़ी संख्या 01702 अयोध्या कैंट-जबलपुर स्पेशल दिनांक 26 जून 2025 तक गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। जिसका विवरण इस प्रकार है :
गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-अयोध्या कैंट साप्ताहिक (बुधवार) स्पेशल ट्रेन 26 मार्च 2025 तक चलने वाली ट्रेन को 25 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 अयोध्या कैंट-जबलपुर साप्ताहिक (गुरुवार) स्पेशल ट्रेन 27 मार्च 2025 तक चलने वाली ट्रेन को 26 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ी अवधि का लाभ पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर एवं सतना के स्टेशनों को भी मिलेगा।
अयोध्या स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इस स्पेशल ट्रेन की बढ़ी हुई अवधि का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

