अब किसानो की होगी बल्ले बल्ले, किसानो का 2 लाख रूपये तक कर्ज माफ़, इन किसानो का कर्ज नहीं होगा माफ सरकार की ओर किसानों के खेती के काम को आसान बनाने के लिए उन्हें कई योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है। इतना ही नहीं किसानों को कृषि कार्य में आने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कम ब्याज ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड नाम से योजना चलाई जा रही है। इससे किसान जिला सहकारी बैंक व अधिसूचित प्राइवेट बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
अब किसानो की होगी बल्ले बल्ले, किसानो का 2 लाख रूपये तक कर्ज माफ़, इन किसानो का कर्ज नहीं होगा माफ
राज्य के जिन लघु व सीमांत किसानों ने ऋण ले रखा है और वे किसी कारणवश ऋण का भुगतान नहीं कर पाए हैं उनके लिए प्रदेश सरकार की ओर से ऋण माफी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा। जिन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य के ऋणी किसान इस योजना में अपना नाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि योजना के तहत समय-समय पर ऋण माफी योजना की लिस्ट जारी की जाती है। इस योजना के तहत ऋणी किसानों का 2 लाख रुपए तक का बैंक ऋण माफ किया जाएगा।
Read Also: Ayodhya Utsav हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति माधवनगर दीप प्रज्वलित कर मनाएगी प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
