Latest

अब छोटा सिलेंडर भी महंगा, 5 किलो FTL के दाम बढ़े 51 रुपये

अब छोटा सिलेंडर भी महंगा, 5 किलो FTL के दाम बढ़े 51 रुपये

अब छोटा सिलेंडर भी महंगा, 5 किलो FTL के दाम बढ़े 51 रुपये।अप्रैल 2026 से 5 किलो वाले FTL सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इन सिलेंडर के रेट्स में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 1 अप्रैल 2026 से 5 किलो वाले FTL सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इन सिलेंडर के रेट्स में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बुधवार को कोई इजाफा नहीं देखने को मिला. मगर एफटीएल के साथ-साथ कर्मिशयल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं.

जहां एक ओर आज एफटीएल के दाम 51 रुपये बढ़े हैं. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर आज से महंगा हो गया है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज यानी 1 अप्रैल से प्रभावी है. इसी साल का देखें तो देश में 5वीं बार इजाफा देखने मिला है. आंकड़ों को देखें तो मौजूदा साल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 498 रुपये का इजाफा देखने को मिल चुका है. दिल्ली में दाम 2078.50 रुपये हो गए हैं.

घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी में 14.2 किलोग्राम वाले कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी 913 रुपये है. पिछली बार 60 रुपये की बढ़ोतरी 7 मार्च को की गई थी. इस बदलाव का सीधा असर होटलों, रेस्टोरेंट और दूसरे ऐसे कारोबारों पर पड़ेगा जो कमर्शियल गैस पर निर्भर हैं. पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से दुनिया भर में गैस और ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं. कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, क्योंकि ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को बाधित कर रहा है; यह एक प्रमुख व्यापारिक मार्ग है जिससे दुनिया की कुल तेल और गैस आपूर्ति का 20% हिस्सा आता है.

 

 

Back to top button