नोएडा । Noida Fake Video Case: RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती समेत कई पर FIR, भड़काऊ वीडियो से माहौल बिगाड़ने का आरोप संवाददाता नोएडा की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ वीडियो फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती और कांचाना यादव सहित कई लोगों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर साइबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।
Noida Fake Video Case: RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती समेत कई पर FIR, भड़काऊ वीडियो से माहौल बिगाड़ने का आरोप
मध्यप्रदेश का वीडियो, नोएडा बताकर किया पोस्ट पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मध्य प्रदेश की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। आरोप है कि इस वीडियो को नोएडा में चल रहे श्रमिक विरोध प्रदर्शन से जोड़कर पेश किया गया, जिससे माहौल में तनाव फैलाने की कोशिश की गई।
इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई
पुलिस ने ‘X’ हैंडल @ItsKtyni फेसबुक प्रोफाइल **जितेंद्र शर्मा दौसा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।आरोप है कि इन सभी ने भ्रामक कैप्शन के साथ वीडियो शेयर कर अफवाह फैलाने का प्रयास किया।
नोएडा में उग्र हुआ था श्रमिक आंदोलन
सोमवार को नोएडा में हजारों फैक्ट्री मजदूरों ने वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शन के दौरान: आगजनी, पथराव, तोड़फोड़
जैसी घटनाएं सामने आईं।करीब 300 से अधिक कंपनियों में नुकसान की खबर भी सामने आई है।हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मामूली बल का प्रयोग किया गया।
डिजिटल ट्रेल से होगी पहचान
मामले की जांच अब STF कर रही है और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आया है कि:nहिंसा से पहले करीब 140 व्हाट्सएप ग्रुप और X हैंडल बनाए गए, इनमें से 50 संदिग्ध अकाउंट एक ही दिन में एक्टिव हुए अब एजेंसियां इन ग्रुप्स के एडमिन और हैंडलर्स की जानकारी जुटा रही हैं।
क्या होता है डिजिटल ट्रेल?
डिजिटल ट्रेल एक ऐसा रिकॉर्ड होता है जिसमें आपकी ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी रहती है, जैसे: आपने कौन-सी वेबसाइट देखी,क्या पोस्ट किया,किस समय सोशल मीडिया एक्टिव रहेnयह डेटा जांच एजेंसियों को यह समझने में मदद करता है कि अफवाह कैसे और कहां से फैली।
नोएडा फर्जी वीडियो मामले ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी कितनी तेजी से माहौल बिगाड़ सकती हैअब पुलिस और जांच एजेंसियां-डिजिटल ट्रेल के जरिए सच्चाई सामने लाने में जुटी हैं।
Noida Fake Video Case: RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती समेत कई पर FIR, भड़काऊ वीडियो से माहौल बिगाड़ने का आरोप








