Site icon Yashbharat.com

21 जुलाई को ‘नो‑ट्रांजैक्शन डे’ – IT 2.0 ऐप रोलआउट के चलते डाकघर बंद रहेंगे

india post office building district 260nw 1468816967

21 जुलाई को ‘नो‑ट्रांजैक्शन डे’ – IT 2.0 ऐप रोलआउट के चलते डाकघर बंद रहेंगे। डाक विभाग द्वारा डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा मे बड़ी छलांग लगाते हुये अगली पीढ़ी के  एप्लीकेशन की शुरुआत की जा रही है। इस परिवर्तनकारी उन्नत प्रणाली को 22 जुलाई से जिले के सभी डाकघरों में लागू किया जाएगा।

21 जुलाई को ‘नो‑ट्रांजैक्शन डे’ – IT 2.0 ऐप रोलआउट के चलते डाकघर बंद रहेंगे

इस उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित बदलाव को लागू करने के लिए सोमवार 21 जुलाई को एक नियोजित डाउनटाइम निर्धारित किया गया है। इस दिन डाकघरों में कोई सार्वजनिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। सेवाओं का यह अस्थायी निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक है, जिससे नई प्रणाली सुचारू रूप से लागू हो सके।

 

इस एप्लीकेशन को बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, तीव्र सेवा वितरण और अधिक ग्राहक अनुकूल इंटरफेस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो स्मार्ट, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक संचालन प्रदान करने के लिए डाक विभाग की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

डाक संभाग जबलपुर के प्रवर अधीक्षक ने कहा कि इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान धैर्य रखें। ग्राहकों को किसी भी असुविधा के लिए खेद है। ये कदम हर नागरिक को बेहतर, तेज़ और अधिक डिजिटल रूप से सशक्त सेवाएँ प्रदान करने के हित में उठाए जा रहे हैं।

Exit mobile version