Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

न माफी, न पछतावा!” कुणाल कामरा अड़े, शिंदे पर बयान को लेकर विधानसभा कमेटी के सामने दिया जवाब

न माफी, न पछतावा!” कुणाल कामरा अड़े, शिंदे पर बयान को लेकर विधानसभा कमेटी के सामने दिया जवाब। मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा की एक कमेटी के सामने पेश हुए। यह मामला उनके द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।

न माफी, न पछतावा!” कुणाल कामरा अड़े, शिंदे पर बयान को लेकर विधानसभा कमेटी के सामने दिया जवाब

कमेटी के सामने पूछताछ के दौरान कामरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे किसी भी तरह की माफी नहीं मांगेंगे।

इस रुख के बाद मामला और गरमा गया है। राजनीतिक हलकों में इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम राजनीतिक मर्यादा के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि