Friday, May 22, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

एन.के.जे पुलिस ने जुआ फड़ में दी दबिश पांच को किया गिरफ्तार मोबाइल व मोटरसाइकिल भी हुई जप्त

एन.के.जे पुलिस ने जुआ फड़ में दी दबिश पांच को किया गिरफ्तार मोबाइल व मोटरसाइकिल भी हुई जप्

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अराजक,असमाजिक तत्वो के
विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे । अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया निर्देशन एवं उषा राय उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी एन.के.जे. द्वारा की गयी कार्यवाही
दरमियानी रात को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुर्इ कि कुछ लोग ग्राम पडरिया जनसुविधा केन्द्र के अन्दर तास के पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर अवैध रुप से जुआ मन्ना खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंच कर रेड कार्यवाही किया ग्राम पडरिया के जन सुविधा केन्द्र के अन्दर कुछ व्यक्ति तास के पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर जुंआ खेलते दिखे जिन्हे घेरा बंदी कर पकडा गया। जुआ फड से नगदी 5000 रुपये व 05 मोटरसार्इकल एवं 05 स्मार्ट मोबाइल का कुल मशरुका 190000 रुपये समक्ष गवाहान के विधिवत जप्त किया गया। पांचो आरोपियो के विरुद्ध थाना एन.के.जे मे जुंआ एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। क्षेत्र मे परिशांति कायम रखने हेतु पांचो असमाजिक तत्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर श्रीमान एसडीएम महोदय के न्यायालय मे पेश कर बाउंडओवर कराया गया ।
आरोपियो में रोहित कुमार पिता बृजबिहारी गौतम उम्र 29 साल निवासी पडरिया थाना एन.के.जे.कटनी राजकुमार बर्मन पिता सुंदर लाल बर्मन उम्र 40 साल निवासी पडरिया थाना एन.के.जे.कटनी आनंद गडारी पिता अठ्या गडारी उम्र 34 साल निवासी पडरिया थाना एन.के.जे.कटनी संतोष पटेल पिता नरेश पटेल उम्र 48 साल निवासी पडरिया थाना एन.के.जे.कटनी केदार साहू पिता श्याम बिहारी उम्र 34 साल निवासी पडरिया थाना एन.के.जे.कटनी को गिरफ्तार किया है

जप्त मशरुका में नगद 5000 रुपये , 05 मोटरसार्इकल, 05 स्मार्ट कुल जप्ती 1,90,000 रुपये
सराहनीय भूमिका – उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि मनोज कुडापे, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम ,आर. विजय राणा, एनआरएस सोनू कहार, की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि