Latest

जायसवाल किराना दुकान के सामने देशी कट्टा चमकाते युवक को एनकेजे पुलिस ने दबोचा

जिन्दा कारतूस भी मिला, घेराबंदी कर पुलिस ने धर दबोचा

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण, वाहन चेकिंग, अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ और अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में, 21 मई 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि रोशननगर में जयसवाल किराना दुकान के सामने एक व्यक्ति आसमानी रंग की शर्ट पहने, कमर में लोहे का देशी कट्टा लगाए घूम रहा है और क्षेत्र में लोगों में भय पैदा कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी एनकेजे, उप-निरीक्षक नीरज दुबे ने टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम ने घेराबंदी कर बताए हुए हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कल्लू उर्फ इम्तियाज खान (24 वर्ष), निवासी रोशननगर बताया।

 

तलाशी के दौरान, कल्लू के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने सावधानीपूर्वक कट्टे को अनलोड कर अपने कब्जे में लिया। आरोपी के पास से किसी भी प्रकार के दस्तावेज या लाइसेंस न मिलने पर, उसका कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाया गया। आरोपी से अवैध शस्त्र और कारतूस जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कल्लू उर्फ इम्तियाज खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 233/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और विवेचना में लिया गया। आरोपी को जेआर पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी एनकेजे उप-निरीक्षक नीरज दुबे, प्रआर गणेश दत्त मिश्रा, आर दीपक तिवारी, आर लुटेश प्रजापति, आर नरेंद्र सिंह, एनआरएस सोनू कहार, प्रद्युम विश्वकर्मा और सोमियल मसीह की अहम भूमिका रही।

Back to top button