नीतिन गडकरी ऑटो कंपनियों से बोले-डीजल वाहनों का निर्माण बंद करें!
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ऑटो कंपनियों से कहा कि डीजल वाहनों का निर्माण बंद करें तभी कुछ हो पायेगा।
उन्होंने ऑटो कंपनियों से कहा कि वे डीजल वाहनों का निर्माण करना छोड़ दें, नहीं तो इतना टैक्स लगा देंगे कि डीजल वाहन खरीदने वाला कोई नहीं रहेगा, उन्होंने कहा कि जब बैटरी चालित वाहनों को चलाने की लागत नाममात्र है तो फिर पेट्रोल और डीजल वाहनों की क्या जरूरत है।
जहां पेट्रोल और डीजल वाहनों को एक निश्चित दूरी तक चलाने में 100 रुपये का खर्च आता है, वहीं बैटरी से चलने वाले वाहनों को समान दूरी तक चलाने में केवल 4 रुपये का खर्च आता है। श्री गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार अगले 10 वर्षों में पेट्रोल और डीजल वाहनों को पूरी तरह से बंद करने की सख्त योजना की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

