Site icon Yashbharat.com

रोजगार को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की, जिसमें 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे-राज दुबे

IMG 20240723 WA0015

कटनी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज देश का आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला बजट था और इसपर पूरे देश की नजर थी।

बजट में विकास और युवाओं के रोजगार के लिए बड़े ऐलान हुए. सरकार ने मीडिल क्लास के लिए भी बड़ा ऐलान किया है ।

बजट की प्रतिक्रिया आम जनता ने खुल कर व्यक्त की। कटनी के युवा राज दुबे ने कहा कि रोजगार को लेकर निर्मला ताई की ने बड़ी घोषणा की है।

इसके अनुसार, 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि ये योजनाएं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नामांकन पर आधारित होंगी।

 

Exit mobile version