साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ की नौ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित,महापौर एवं निगमायुक्त ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शीश नवाकर लिया माता का आशीर्वाद,चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

Picsart 26 10 17 21 44 02 298

साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ की नौ दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित,महापौर एवं निगमायुक्त ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शीश नवाकर लिया माता का आशीर्वाद,चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोज

 

कटनी। आस्था, श्रद्धा और परंपरा के पावन संगम के बीच नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति, कटनी द्वारा शनिवार शाम साधुराम स्कूल परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने यजमान के रूप में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रतिमा स्थापना की रस्म संपन्न कराई।

 

प्रतिमा स्थापना के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं निगम परिवार के सदस्यों ने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूजन-अर्चन के साथ ही साधुराम स्कूल परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

 

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री सुभाष साहू, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी एवं श्रीमती रेखा संजय तिवारी, एल्डरमैन श्री नरेश अग्रवाल, अनुराग त्रिसोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

*56 वर्षों से कायम है परंपरा, एकजुटता का प्रतीक बना दुर्गोत्सव*

 

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा वर्ष 1971 से निरंतर दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति अपने आयोजन का 56वां वर्ष मना रही है। यह परंपरा निगम परिवार की सामूहिक आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुकी है। दुर्गोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ अधिकारी-कर्मचारियों को एक सूत्र में जोड़ने तथा आपसी सद्भाव और सहयोग को सुदृढ़ करने का अवसर भी है।

 

इस दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, निगम कर्मचारी विनोद सिंह चौहान, आलोक तिवारी, लवकुश तिवारी, श्री सनीश रजक, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष गणेश बिचपुरिया सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*चार दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन*

 

समिति द्वारा दुर्गोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार, 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे आरती एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे से हनुमान अंश फिल्म का प्रदर्शन होगा। सोमवार, 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी पर प्रातः 9 बजे आरती एवं महाआरती तथा शाम 7 बजे से भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे आरती, 10 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से कन्या भोज एवं भंडारा तथा शाम 4 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

 

धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की अपील

 

नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति ने समस्त जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगरवासियों से सपरिवार धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की है, ताकि सभी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर इस सामूहिक धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन सकें।