Site icon Yashbharat.com

Night Curfew को लेकर जनता को परेशान ना करें, गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों को दी हिदायत

IMG 20200610 WA0023

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के दौरान के रात के कर्फ्यू की व्‍यवस्‍था लागू की गई थी ताकि आवाजाही पर काबू रखा जा सके।

इसका पालन भी बखूबी हुआ। लेकिन इसके पालन की आड़ में अधिक सख्‍ती लागू हो गई और जरूरतमंद लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। अब इसके चलते आज गृह मंत्रालय को इस मामले में बोलना पड़ा है।

मंत्रालय ने नाइट कर्फ्यू को लेकर साफ कहा है कि इसके फेर में जनता को परेशान ना किया जाए। गृह मंत्रालय ने रात्रि कर्फ्यू के दौरान बसों, ट्रकों और कामगारों को बेवजह परेशान किये जाने पर नाराजगी जताई है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा कि रात्रि कर्फ्य का उद्देश्य गैर जरूरी कामों में लगे लोगों के जमावड़े को रोकना है, ताकि शारीरिक दूरी सुनिश्चित की जा सके। लेकिन इसकी आड़ में कई राज्यों ने हाईवे पर बसों और ट्रकों तक की आवाजाही रोकनी शुरू कर दी जो सरासर गलत है

Exit mobile version