अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया टाइम टेबल, जानें क्या है नई तारीखें और नियम
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया टाइम टेबल, जानें क्या है नई तारीखें और नियम
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया टाइम टेबल, , मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक और टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह टाइम टेबल 4 सितंबर 2024 को देर रात जारी किया गया। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि दिनांक 2 सितंबर को अतिथि शिक्षकों ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया था और 5 सितंबर को भोपाल में एक बड़े प्रदर्शन से पहले सरकार को 4 सितंबर तक के लिए अल्टीमेटम दिया था।
आवेदक द्वारा GFMS PORTAL पर शाला विकल्प का चयन – 4 सितंबर से 9 सितंबर तक।
शाला विकल्प चयन के उपरांत मेरिट के आधार पर आवेदकों को विद्यालय का आवंटन – 10 सितंबर 2024 को।
आवेदकों द्वारा आवंटित विद्यालय में उपस्थित – 11 सितंबर से।
शाला प्रभारी द्वारा GFMS PORTAL पर ज्वाइन किए गए अतिथि शिक्षक का प्रमाणीकरण – 11 से 14 सितंबर तक।