New Police Guidelines: गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बदलाव: अब पुलिस को लिखित में बताना होगा ठोस कारण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद MP में नई गाइडलाइन लागू
New Police Guidelines: गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बदलाव: अब पुलिस को लिखित में बताना होगा ठोस कारण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद MP में नई गाइडलाइन लागू। प्रदेश में अब पुलिस किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले उसे लिखित रूप में ठोस कारण बताएगी। केवल मौखिक जानकारी अब पर्याप्त नहीं मानी जाएगी। यह जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी ताकि गिरफ्तार व्यक्ति उसे आसानी से समझ सके।
FSSAI का सख्त आदेश: फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड पर पूरी तरह बैन, बाजारों में होगी कड़ी जांच
New Police Guidelines: गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बदलाव: अब पुलिस को लिखित में बताना होगा ठोस कारण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद MP में नई गाइडलाइन लागू
पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा ने इस संबंध में भोपाल, इंदौर के पुलिस आयुक्तों सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण आदेश के पालन में उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य बनाम अन्य मामले में 6 नवंबर 2025 को यह व्यवस्था दी थी, जिसके बाद इसे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।
इस नए नियम के तहत गिरफ्तारी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

