गुजरात मंत्रिपरिषद में नए चेहरे, हर्ष सांघवी उप-मुख्यमंत्री, रिवाबा जडेजा को मंत्रिपद मिला। गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। हर्ष सांघवी तीन बार के विधायक हैं और फिलहाल मजुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
गुजरात मंत्रिपरिषद में नए चेहरे, हर्ष सांघवी उप-मुख्यमंत्री, रिवाबा जडेजा को मंत्रिपद मिला
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल को मिलाकर मंत्रीपरिषद में 26 मंत्री हो गए हैं। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्री बनाया गया है। विसनगर विधायक रुशीकेश पटेल, प्रफुल पनशेरिया, कुंवरजी बावलिया को फिर से मंत्रीपरिषद में शामिल किया गया है।
कनुभाई देसाई, पुरषोत्तम सोलंकी, नरेश पटेल, अहमदाबाद की पूर्व डिप्टी मेयर दर्शना वाघेला, गुजरात भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रमुख प्रद्युमन वाजा, मोरबी विधायक कांतिलाल अमरुतिया और वडोदरा विधायक मनीषा वाकिल को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और भावनगर से विधायक जीतू वाघाणी, अमरेली से विधायक और भाजपा के डिप्टी चीफ व्हिप कौशिक वेकारिया, स्वरूपजी ठाकोर, टीकाराम छंगा, जयराम गमित, जामनगर उत्तर विधायक रिवाबा जडेजा, पीसी बारांदा, दाहोद विधायक रमेश कटारा, अंकलेशअवर विधायक इश्वरसिहं पटेल, दीसा विधायक प्रवीण माली, बारसोड विधायक रमनभाई सोलंकी, पेटलाद विधायक कमलेश पटेल, महुधा विधायक संजय सिंह महिदा को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है।
2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम है ये फेरबदल
गुजरात सरकार के मंत्रिपरिषद में यह फेरबदल भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी आगामी निकाय चुनाव में नए सामाजिक समीकरणों को परखने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है, युवा विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने से युवा नेताओं का हौसला और सरकार में ओबीसी-पाटीदार प्रतिनिधित्व बढ़ा है। आगामी चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।
विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा गुजरात में सुनिश्चित करना चाहती है कि पाटीदार समुदाय के साथ ओबीसी और शहरी वर्ग का संतुलन बना रहे। विश्लेषक मानते हैं कि चेहरे बदलकर भाजपा राज्य में लंबे समय से चल रही सरकार के प्रति होने वाली एंटी इनकंबेंसी को खत्म कर रही है। गुजरात मंत्रिपरिषद में नए चेहरे, हर्ष सांघवी उप-मुख्यमंत्री, रिवाबा जडेजा को मंत्रिपद मिला
-
ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई का गोल्ड ऑपरेशन, 3 किलो सोने के साथ सागर के दो युवक हिरासत में -
कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक पुतला दहन -
डिजिटल पहल लाई रफ्तार: नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में 51% की वृद्धि, जुलाई में 162 प्रकरणों का निपटारा”निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की ऑनलाइन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में बढ़ी पारदर्शिता और जवाबदेही’ -
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर निगमायुक्त का जोर,समीक्षा बैठक में विभागवार प्रकरणों की प्रगति परखी, 50 व 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश -
श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और सद्भाव का महापर्व है – मनीष पाठक -
31 वर्ष की सेवा के बाद सहायक शिक्षिका सरोज जाटव सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी भावभीनी विदाई -
चुनावी मोहरा नहीं, स्थायी सम्मान: भदोही बना संत रविदास नगर; जानिए सीएम योगी के सांस्कृतिक विज़न पर अनिल चौधरी की विशेष टिप्पणी -
20 साल की मेहनत और ईरान का पैसा स्वाहा: IDF ने साउथ लेबनान में हिज्बुल्लाह का मुख्य अंडरग्राउंड कमांडर सेंटर उड़ाया -
बचपन सुरक्षित होगा, तभी विकसित होगा सशक्त भारत: मिशन वात्सल्य के तहत कटनी में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित -
बच्चों में रटने की नहीं, तार्किक सोच विकसित करें शिक्षक-कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी -
शिक्षक पढ़ाएंगे या विधायक जी की फाइलें संभालेंगे? विधायक रीति पाठक के कार्यालय में शिक्षक की तैनाती को हाई कोर्ट में चुनौती -
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को बड़ा झटका: जिला उपभोक्ता आयोग ने बिना ठोस आधार के क्लेम खारिज करने पर सुनाया ऐतिहासिक फैसला, ब्याज सहित हर्जाना देने का निर्देश -
देश के करोड़ों किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात-PM-Kisan योजना अगले 5 साल के लिए मंजूर; 3.15 लाख करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत -
जब छात्रों के बीच घुटनों के बल बैठे कलेक्टर… और मुस्कुराहटों से भर उठी कक्षा,सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में विशेष विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जिजीविषा ने जीता कलेक्टर का दिल -
अकादमिक फोकस हो शिक्षा विभाग की प्राथमिकता,कलेक्टर ने किया जनशिक्षकों और डी एल एड कोर्स के विद्यार्थियों से संवाद -
अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद; कोर्ट बोली- ‘जानवरों की तरह मारा गया’ -
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला का 30 साल पुराना रिश्ता खत्म: आपसी सहमति से तलाक पर लगी मुहर; SC पहुंचे कपिल सिब्बल -
48 घंटे में हत्या का खुलासा: ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा -
टीकमगढ़ CMHO कार्यालय में लोकायुक्त का छापा- नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेते MPW देशराज घोष रंगे हाथों गिरफ्तार -
MP के मंदिरों में पुजारी नियुक्ति प्रक्रिया को जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती; SC-ST और OBC वर्ग को अवसर न देने का आरोप
