katniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

नव नियुक्त अपर कलेक्टर श्री मिश्र ने कार्यभार संभाला

कटनी। नव नियुक्त अपर कलेक्टर श्री मिश्र ने कार्यभार संभाला। नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्र ने सोमवार को अपर कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्र पन्ना जिले से समान पद पर स्थानांतरित होकर कटनी आये हैं।

नव नियुक्त अपर कलेक्टर श्री मिश्र ने कार्यभार संभाला

श्री मिश्र राज्य प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पहले राज्य शासन ने श्री मिश्र का स्थानांतरण अनूपपुर जिले के लिए किया था और अनूपपुर के संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय को पदोन्नत कर कटनी में अपर कलेक्टर पदस्थ किया था। लेकिन राज्य शासन ने पूर्व में जारी इस आदेश में संशोधन कर दिया। जिससे श्री मिश्र पन्ना से स्थानांतरित होकर कटनी के अपर कलेक्टर बनें।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि