Site icon Yashbharat.com

दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में- अगले महीने खुलेगा नया एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

images 28

दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में- अगले महीने खुलेगा नया एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से धर्मनगरी हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बेहद खुशखबरी आई है। अब दिल्ली से हरिद्वार का सफर न केवल जाम-मुक्त होगा, बल्कि सिर्फ 90 मिनट (डेढ़ घंटे) में पूरा हो सकेगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा करते हुए बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाया जा रहा यह नया एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे अगले महीने से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सुबह गंगा स्नान कर समय से ड्यूटी पहुँच सकेंगे दिल्लीवाले

वर्तमान में दिल्ली से हरिद्वार जाने में गाड़ियों को चार से पांच घंटे का लंबा समय लग जाता है। नए एक्सप्रेसवे के चालू होने से:

 दिल्ली के लोग सुबह आसानी से हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान कर सकेंगे और उसी दिन वापस लौटकर समय से अपनी ड्यूटी भी जॉइन कर सकेंगे। ₹12,000 करोड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (अक्षरधाम से शुरू) से ही सहारनपुर के पास से हरिद्वार के लिए कनेक्टिंग एक्सप्रेसवे निकाला गया है।

चारधाम सड़क परियोजना पर बड़ा अपडेट: 80% काम पूरा

सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी चारधाम सड़क परियोजना पर भी अहम अपडेट दिया:

परियोजना का 80 फ़ीसदी से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बचा हुआ काम इस साल के अंत तक समाप्त कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह तैयार होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यातायात मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के कई नए अवसर पैदा होंगे।

एक्सप्रेसवे नेटवर्क से बदला ट्रैवल टाइम

केंद्रीय मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह नए एक्सप्रेसवे से शहरों के बीच की दूरी और समय घटा है:

 पहले 3 से 4 घंटे लगते थे, अब महज 40 से 50 मिनट लगते हैं।पहले 7 से 8 घंटे का बोझिल सफर था, जो अब घटकर केवल 2 घंटे रह गया है।अब महज 90 मिनट में यह सफर पूरा हो जाएगा।

Exit mobile version