Site icon Yashbharat.com

नड्डा ने दी NEET PG और NEET SS छात्रों के लिए खुशखबरी, 15 फीसदी घटा प्रतिशत

JP Nadda 1

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि छात्रों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. प्राप्‍तांक प्रतिशत घटने से बड़ी संख्‍या में छात्रों को नीट पीजी और नीट एसएस में दाखिला लेने का मौका मिल सकेगा.

NEET पीजी और NEET SS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला अाया है. केंद्र सरकार ने नीट पीजी और नीट एसएस में दाखिले के लिए प्राप्‍तांक प्रतिशत 15 फीसदी घटाने का फैसला किया है.  इससे 18 हजार छात्रों को लाभ मिलने की संभावना है. यह जानकारी केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट कर दी है.

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि छात्रों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. प्राप्‍तांक प्रतिशत घटने से बड़ी संख्‍या में छात्रों को नीट पीजी और नीट एसएस में दाखिला लेने का मौका मिल सकेगा.

Exit mobile version