NEET-PG अभ्यर्थी को हाईकोर्ट से झटका: माउस खराब होने के कारण दोबारा परीक्षा कराने की याचिका खारिज
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नीट-पीजी (NEET-PG) परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी का हवाला देकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग करने वाली एक अभ्यर्थी को राहत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने छात्रा की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने साफ किया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद किसी एक अभ्यर्थी के लिए अलग से दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।
-
याचिकाकर्ता का दावा:
धार की रहने वाली अभ्यर्थी जयश्री पाटीदार ने 30 अगस्त 2026 को प्रशांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट-पीजी की परीक्षा दी थी। उसका आरोप था कि परीक्षा के दौरान मिला कंप्यूटर माउस खराब था, जिससे उसका कीमती समय बर्बाद हुआ और वह कई प्रश्न हल करने से वंचित रह गई।
-
याचिका में मांग:
छात्रा ने परीक्षा केंद्र में हुई तकनीकी खराबी की निष्पक्ष जांच कराने और अपने लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
-
हाईकोर्ट का फैसला:
युगलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका खारिज कर दी और स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत स्तर पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद पृथक रूप से दोबारा परीक्षा का आयोजन व्यावहारिक व न्यायसंगत नहीं है।

