Site icon Yashbharat.com

NEET-PG 2018: एमपी की अवॉर्ड क्वीन बनी टॉपर

Doctor Shirali

ग्वालियर। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स (NBE) ने नीट पीजी 2018 परीक्षा के रिजल्ट पिछले दिनों जारी किए थे. अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

अवॉर्ड क्वीन के नाम से मशहूर डॉ.शिराली ने एक बार फिर मध्य प्रदेश और ग्वालियर का मान बढ़ाया. गुरुवार देर रात NEET-PG 2018 के नतीजे घोषित हुए हैं, जिसमें ग्वालियर की डॉ. शिराली रुणवाल ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है. इसी साल सात जनवरी को हुई परीक्षा में डॉ. शिराली ने 1200 में से 929 अंक हासिल कर देश में दूसरे स्थान पर प्राप्त किया है. देशभर में 1 लाख 29 हजार अभ्यार्थियों ने NEET परीक्षा दी थी.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स (NBE) ने नीट पीजी 2018 परीक्षा के रिजल्ट पिछले दिनों जारी किए थे. अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. इसके लिए ट्राई ब्रेकर फॉर्मूला को अपनाया गया है, जिसकी जानकारी एनबीई ने पहले ही दे दी थी।

आमिर खान से है खास कनेक्शन
डॉ. शिराली ने हाल ही में ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज से MBBS डिग्री हासिल की है। गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म तारे जमीन में शिराली की कविता को इस्तेमाल किया गया है. शिराली मेडिकल के साथ ही शिक्षा, साहित्य, समाज और संस्कृति के लिए भी काम करती है.

अवार्ड क्वीन के नाम से मशहूर डॉ. शिराली अब तक करीब 1800 अवार्ड, मेडल प्राप्त कर चुकी है. MBBS की पढ़ाई के दौरान उन्होंने 37 गोल्ड मेडल हासिल किए है. डॉ. शिराली मध्य प्रदेश की पहली टॉपर है. शिराली रोबोटिक सर्जरी मे डिग्री हासिल करने के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रही है. शिराली भविष्य में रोबोटिक सर्जरी के जरिए देश सेवा करना चाहती है।

Exit mobile version