NEET Exam Cancelled: CBI के हाथों में पेपर लीक की जांच; NTA के DG बोले- जीरो एरर पॉलिसी से समझौता नहीं, छात्रों को वापस मिलेगी फीस, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान
NEET Exam Cancelled: CBI के हाथों में पेपर लीक की जांच; NTA के DG बोले- जीरो एरर पॉलिसी से समझौता नहीं, छात्रों को वापस मिलेगी फीस, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान। देशभर के मेडिकल अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पेपर लीक की खबरों और छात्रों के भारी विरोध के बीच अब पूरी जांच CBI को सौंप दी गई है।
LPG सब्सिडी पर ’10 लाख’ वाला नियम सख्त: अमीरों की सब्सिडी होगी बंद- तेल कंपनियों ने शुरू की आय की जांच; जानें क्या आपका नाम भी है लिस्ट में?
NEET Exam Cancelled: CBI के हाथों में पेपर लीक की जांच; NTA के DG बोले- जीरो एरर पॉलिसी से समझौता नहीं, छात्रों को वापस मिलेगी फीस, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान
DG का बड़ा बयान: “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”
NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा:
-
दोबारा होगी परीक्षा: छात्रों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।
-
फीस रिफंड: जो छात्र नई परीक्षा नहीं देना चाहते या पिछली परीक्षा दे चुके हैं, उनकी पुरानी फीस भी रिफंड की जाएगी।
-
जीरो टॉलरेंस: डीजी ने कहा कि “जिसने भी ऐसा किया है, चाहे वह सिस्टम के अंदर का हो या बाहर का, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Chhattisgarh Chemist Strike: 20 मई को बंद रह सकती हैं दवा दुकानें, ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों का बड़ा फैसला
व्हिसलब्लोअर ने खोला था राज
महानिदेशक ने बताया कि 7 मई को एक व्हिसलब्लोअर के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप पर पर्चा मिलने की सूचना मिली थी।
-
वेरिफिकेशन: जब वॉट्सऐप पर वायरल पीडीएफ की जांच की गई, तो पाया गया कि कुछ सवाल परीक्षा के पेपर से मिल रहे थे।
-
सुरक्षा के इंतजाम: परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए पहले ही 120 टेलीग्राम चैनल बंद कराए गए थे, लेकिन एक भी सवाल का मैच होना एजेंसी की ‘जीरो एरर’ पॉलिसी के खिलाफ है।
CBI करेगी खामियों की जांच
अब सीबीआई यह पता लगाएगी कि कितने पीडीएफ सर्कुलेट हुए और पेपर लीक का केंद्र कहां था। डीजी ने आश्वासन दिया है कि सिस्टम में जो भी खामियां हैं, उन्हें सुधार कर जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। NEET Exam Cancelled: CBI के हाथों में पेपर लीक की जांच; NTA के DG बोले- जीरो एरर पॉलिसी से समझौता नहीं, छात्रों को वापस मिलेगी फीस, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

