इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल न्यूज़ चैनल आजतक के एग्जिट पोल में एनडीए NDA 400 पार जाता दिख रहा है। बीजेपी एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने की संभावना बताई गई। विपक्ष मतलब इंडिया गठबंधन को 166 सीटों का अनुमान बताया गया। अन्य को 8 से 20 सीटों का अनुमान बताया गया।
दरअसल पोल में अंत तक यूपी की सीटों पर की संख्या नहीं बताई गई थी पर जैसे ही यह संख्या आई तो इसमें भी करीब 72 सीटों के साथ एनडीए की बंपर जीत का अनुमान था। लिहाजा एनडीए गठबंधन को 4 सौ से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई। अब माना जा रहा कि यूपी की लगभग 70 सीटों के पोल भी बीजेपी के पक्ष में आये तो बीजेपी औऱ पीएम मोदी का नारा अबकी बार 400 पार का सही होता दिख रहा है। देखना है 4 जून को परिणाम क्या गुल खिलाएंगे।
2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को सबसे अहम राज्य माना जाता है. यूपी में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें (80) हैं. कहा जाता है कि इस राज्य में जिसकी जीत होगी, केंद्र में उसी पार्टी की सरकार बनेगी. यूपी फतह के लिए बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी.
उधर, यूपी के डिप्टी सीएम केशव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर कहा- “एग्जिट पोल में कमल का तूफ़ान, इंडी गठबंधन के दावे खोदा पहाड़ निकली चुहिया. 4 जून को नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे. तीसरी बार मोदी सरकार. 4 जून को 400 पार.”
* दिल्ली में हुई INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस ने एग्जिट पोल की डिबेट में शामिल होने का फैसला किया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, ‘पूर्वनिर्धारित एग्जिट पोल पर भाजपा और उसके तंत्र को बेनकाब करने का फैसला लिया है. एग्जिट पोल में भाग लेने के पक्ष और विपक्ष में कारकों पर विचार करने के बाद, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि INDIA की सभी पार्टियां आज शाम टेलीविजन पर एग्जिट पोल बहस में भाग लेंगी.’
यूपी की वीआईपी सीटें
उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीटों की बात करें तो इनमें वाराणसी (पीएम मोदी), रायबरेली (राहुल गांधी), अमेठी (स्मृति ईरानी), कन्नौज (अखिलेश यादव), लखनऊ (राजनाथ सिंह), गोरखपुर (रवि किशन), आजमगढ़ (धर्मेंद्र यादव), मेरठ (अरुण गोविल) शामिल हैं. इसके अलावा पीलीभीत (जहां वरुण गांधी का टिकट कटा), सुल्तानपुर (मेनका गांधी), मुजफ्फरनगर (संजीव बालियान), बलिया (नीरज शेखर) और नगीना (चंद्रशेखर) पर भी नजरें बनी रहेंगी.
news updating…
