Site icon Yashbharat.com

NCP नेता नवाब मलिक बोले- फ्लोर टेस्ट पास नहीं कर पाएगी सरकार, दिग्‍गी ने कहा संविधान का मजाक

nawab malik 19782123 11368539

मुंबई। एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि यह धोखा से बनाई गई सरकार है और ये विधानसभा के फ्लोर टेस्ट पास नहीं कर पाएगी। हमारे साथ सभी विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस को अनावश्यक रूप से बदनाम किया गया। मैं सोनिया जी से अपील करता हूं कि वे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करें। महाराष्ट्र के सियासत में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है।

एनसीपी का कोई भी विधायक समर्थन नहीं करेगा- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह यह संविधान का मजाक बनाने जैसा है। भाजपा ने गोवा, मेघालय और अन्य राज्यों में भी ऐसा ही किया। एनसीपी का कोई भी विधायक इसका समर्थन नहीं करेगा, अजीत पवार अकेले उनके साथ गए हैं।

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन
मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अहमद पटेल वाईबी चव्हाण केंद्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के लिए पहुंचे।

Exit mobile version