एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, सांस्कृतिक संध्या में दिखी देश की विविध संस्कृति,सीएटीसी-32 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित
कटनी। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की 32 एमपी बटालियन द्वारा सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज के रेड फोर्ट कैंपस में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-175 की भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन देशभक्ति गीत संगीत के साथ हुआ । कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने देश की विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
मंचासीन अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी गर्वित गंगवार रहे, अध्यक्षता कर रहीं नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ,विशिष्ट अतिथि शासकीय कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात एवं सिलिकोबाईट डायरेक्टर शिक्षारत्न डॉ पारस जैन का स्वागत कॉमण्ड ऑफिसर कॉर्नेल विनोद सिंह ने किया । अपने उद्बोधन मे श्री गंगवार ने कहा कि एनसीसी के ध्वज पर अंकित ‘एकता और अनुशासन’ का संदेश जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि योजना बनाकर लक्ष्य प्राप्त करना ही अनुशासन है। जीवन में सफलता के लिए एकता, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। आयुक्त श्रीमती परिहार ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तैयारी के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। अपना काम निरंतर करते रहें और कभी पीछे न हटें। सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जीवन का आनंद लें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के शानदार आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि सभी कैडेट्स इसी तरह आगे बढ़ते रहें। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अल्फा ग्रुप की विधि चौबे द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात कैडेट्स ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ब्रावो ग्रुप कैमोर हायर सेकेंडरी स्कूल की सुनिधि दाहिया एवं उन्नति चौधरी ने ‘ताल से ताल मिला’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। डेल्टा कंपनी सायना इंटरनेशनल स्कूल की मान्या वर्मा, आनरा रावत एवं आशा शुक्ला ने भी शानदार समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। चार्ली ग्रुप के बार्डस्ले स्कूल एवं ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्कूल के कैडेट्स ने ‘मिट्टी की खुशबू अपने वतन के लिए’ विषय पर ‘मिट्टी के बेटे’ नाटक प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। चार्ली ग्रुप की अहाना गुप्ता ने ‘भूमरो-भूमरो श्याम रंग भूमरो’ पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।डेल्टा ग्रुप के संदीपनी स्कूल पवई के अमन कोरी, विश्वजीत कुशवाहा एवं समर सिंह रघुवंशी ने बुंदेली गीत की प्रस्तुति दी। ब्रावो ग्रुप जेपीवी डीएवी कटनी के यांशी पांडे, काव्या मिश्रा, मायरा पाटकर, आर्नव, आदित्य, अथर्व एवं सिद्धार्थ ने राजस्थानी लोकगीत ‘रंगीलो राजस्थान’ पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कैमोर इंग्लिश मीडियम स्कूल की देवांशी तिवारी एवं लक्ष्मी रैदास ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय की डेल्टा कंपनी की स्तुति तिवारी एवं अनवीश अली ने दक्षिण भारतीय परंपरा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अल्फा ग्रुप के स्लेष सोनी, काजल कुशवाहा, शिवानी कुम्हार, खुशबू, बीना, दीपांशी, रीना एवं गीता ने बुंदेलखंड की प्रसिद्ध राई लोकनृत्य शैली से सभी का मन मोह लिया। चार्ली ग्रुप सरला नगर मैहर के कैडेट्स ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सहभागिता की। शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। बेस्ट फायरर प्रतियोगिता के परिणाम मे प्रथम स्थान रीना साहू, गर्ल्स कॉलेज कटनी एवं द्वितीय स्थान – उत्कर्ष त्रिपाठी, तिलक कॉलेज ने लिया तृतीय स्थान पर निशांत चौधरी, शासकीय विद्यालय पवई एवं चतुर्थ स्थान – नम्रता मोंगरे, बार्डस्ले स्कूल कटनी रही । ड्रिल प्रतियोगिता के रिजल्ट मे प्रथम स्थान – अर्पित चौधरी, शासकीय विद्यालय विजयराघवगढ़,द्वितीय स्थान – शिक्षा तिवारी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री कटनी, तृतीय स्थान – विकास विश्वकर्मा, तिलक कॉलेज कटनी एवं चतुर्थ स्थान – प्रियंका पटेल, गर्ल्स कॉलेज कटनी ने लिया । कार्यक्रम का सफल संचालन सायना स्कूल कटनी की ओमिशा मिश्रा एवं सरला नगर स्कूल मैहर के दीपांश तिवारी ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ सोमन मलैया , रेजिस्ट्रार डॉ रोशनी बिलैया , पीआई इंस्ट्रक्टर, एएनओ स्टाफ एवं प्रशिक्षण स्टाफ सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या ने कैडेट्स में एकता, अनुशासन, आत्मविश्वास, देशप्रेम एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

