Site icon Yashbharat.com

आयुध निर्माणी खेर माई मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाई जा रही नवरात्रि, पंचमी पर विधायक, महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर निगम अध्यक्ष ने किए दर्शन

Picsart 26 10 16 14 13 56 189

आयुध निर्माणी खेर माई मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाई जा रही नवरात्रि, पंचमी पर विधायक, महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर निगम अध्यक्ष ने किए दर्श

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आयुध निर्माणी स्थित खेरमाई मंदिर में शारदेय नवरात्र पर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह से यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में खेर माई को जल अर्पित करने आते हैं। खेर माई मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह बघेल ने बताया यहां शारदेय नवरात्र पर्व की बैठकी 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक गरबा का आयोजन भी समिति के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भी बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया है और प्रतिदिन यहां रात के समय गरबा में अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। समिति अध्यक्ष दीपक सिंह बघेल ने बताया कल शारदेय नवरात्र की पंचमी को यहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने यहां आकर खेर माई के दर्शन किए और सभी की खुशहाली की कामना की। समिति अध्यक्ष दीपक सिंह बघेल ने बताया कि खेर माई स्वयं भूमि प्रकट माता है और यह मंदिर आयुध निर्माणी के साथ-साथ मंगलनगर, छपरवाह, बिलगांव, लखेरा, एसीसी और उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर वासियों की विशेष आस्था का केंद्र है। चैत्र व शारदेय नवरात्र पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।

Exit mobile version