Site icon Yashbharat.com

नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति ने जरूरतमंद छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

IMG 20261011 WA0023

नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति ने जरूरतमंद छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

 

कटनी -सेवा संकल्प अभियान के सेवा में मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया आयोजन 2  अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को सेक्टर हीरापुर कौड़िया के ग्राम हिरवारा में सेक्टर की नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति कटनी द्वारा स्थानीय श्री राम मंदिर परिसर में संस्कार केंद्र में अध्यनरत जरूरतमंद छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा सेवा कार्यो संबंधी आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया।अध्ययन संबंधी सामग्री पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। इस अवसर पर आनंद विभाग के पूर्व डीपीएल अनिल कांबले, समाजसेवी संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर एल चौधरी, ग्राम सरपंच हीरामन चक्रवर्ती उपाध्यक्ष प्रहलाद बर्मन, नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वीनिगम, सेक्टर प्रभारी गनपत कोल, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष बर्मन, सदस्य आशा बर्मन, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 6 के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता रोशनी कुशवाहा, छात्रा संगीता बर्मन, संस्कार केंद्र में अध्यनरत छात्रों सहित ग्राम वासियों की विशेष सहभागिता रही।

Exit mobile version