Site icon Yashbharat.com

नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

IMG 20251115 WA0019

नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाय

कटनी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 पहाड़ी के आदर्श ग्राम बंडा में नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति के संयोजन एवं ग्राम विकास प्रोस्पेक्टर समृद्धि बंडा के सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का आयोजन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में किया गया इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एवं सभी से उपस्थित जनों से उनके जीवन से प्रेरित होकर राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बंडा के अध्यक्ष हीरामणि हल्दकार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लखापतेरी के अध्यक्ष विजय कुशवाहा, शारदा साहू, विक्रम यादव, अमरीन खान, हीरालाल रजक शिवम तंतुवाय सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version