Site icon Yashbharat.com

UP में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 37 लोगों की मौत से दहला प्रदेश

Screenshot 20260514 011024 Chrome

लखनऊ/प्रयागराज:UP में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 37 लोगों की मौत से दहला प्रदेश।उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार की शाम और रात ‘काल’ बनकर आई। तेज आंधी, धूल भरे तूफान और भारी बारिश ने प्रयागराज, फतेहपुर, भदोही और बदायूं समेत कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन प्राकृतिक हादसों में कुल 37 लोगों की जान जा चुकी है।

1. प्रयागराज: सबसे ज्यादा मौतें, हंडिया बना केंद्र

प्रयागराज जिले में तूफान ने सबसे भयावह रूप दिखाया, जहाँ अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

2. फतेहपुर: मलबे में तब्दील हुई इमारतें

फतेहपुर जिले में आंधी इतनी शक्तिशाली थी कि कई पुरानी इमारतों की दीवारें ढह गईं। मलबे में दबने और अन्य हादसों के कारण यहाँ 9 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3. भदोही और बदायूं में भी मातम

प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन और पुलिस की टीमें युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, सड़कों से गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version