राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने जिला चिकित्सालय में मरीजो को फल वितरित कर मनाया हिंदू नववर्ष व नवरात्र 

WhatsApp Image 2025 03 31 at 3.57.48 PM

कटनी। जिला चिकित्सालय कटनी में मरीजो को नव वर्ष और नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन जिला कटनी के द्वारा फल वितरण किया गया। फल वितरण के साथ मरीजों को नव वर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की गई। इस दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे। जिसमें डॉ सेवाराम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष कटनी, प्रकाश चंद जैन जिला उपाध्यक्ष, के सी महोबिया बारिश सलाहकार, संतोष चतुर्वेदी, पीयूष त्रिपाठी, उत्तम पटेल, एस के श्रीवास्तव, वीरभान सिंह, मंगल सिंह, ज्योति तिवारी, दिनेश सेन शामिल हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में साइबर खतरे 'PHP2Shell' को लेकर अलर्ट: NIC की चेतावनी के बाद अपडेट हो रही हैं सरकारी वेबसाइट्स, डेटा पूरी तरह सुरक्षित