Site icon Yashbharat.com

Narmada Gau Kumbh : सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उमाघाट पर संतों का शाही स्नान, गूंजे हर -हर नर्मदे

narmda

जबलपुर,यभाप्र। विविध धार्मिक अनुष्ठानों व महायज्ञों के साथ नौ दिवसीय भव्य नर्मदा गौ-कुंभ का मंगलवार को गरिमामयी समापन होगा। समापन दिवस पर सुबह 8 बजे से भगवान योगेश्वर पाटोत्सव, पूजन, महाआरती एवं छप्पन भोग के कार्यक्रम हुए।

तत्पश्चात संत समुदाय ने नर्मदा नदी के उमाघाट में शाही स्नान किया।

इस दौरान मां नर्मदा के जयकारे , हर हर नर्मदे गूंजते रहे। आज सुबह 9 बजे मंत्रोच्चार के बीच गीताधाम ग्वारीघाट से संत शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुए।

शाही यात्रा का नेतृत्व नागा साधु कर रहे थे। बैंडों की मधुर धुनों के बीच संतों की टोली भजन कीर्तन गाते, अखाड़ों का प्रदर्शन लोगों को आकर्षित कर रहा था।

इस दौरान सभी तरफ के मार्ग प्रतिबंधित कर दिए गए थे और लोगों को सड़क किनारे बैठाया गया था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उमाघाट पर संतों के शाही स्नान की व्यापक व्यवस्थाओं की गई थी। आम आदमी इस दौरान वहां से दूर कर दिया गया था।

 

Exit mobile version