Site icon Yashbharat.com

कन्या महाविद्यालय मे नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का आयोजन 

IMG 20260413 WA0028

कन्या महाविद्यालय मे नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का आयोजन

 

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा महिला आरक्षण अधिनियम 2023 का उल्लेख करते हुए बताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीति, नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। प्रधानमंत्री ने भारत सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया तथा इन योजनाओं से महिलाओं को प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने और नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस कानून से महिलाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन कर सकेंगी। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, राजनीति एवं विज्ञान में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों का उपयोग करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्‍त प्राध्‍यापकगण एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. आर.के. गुप्ता,  के.जे. सिन्हा, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, सुश्री शिल्पी सिंह, डॉ. अर्पित द्विवेदी, सुश्री मिथलेश्वरी, पंकज सेन, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे प्रियंका सोनी, स्मृति दहायत, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. सोनिया कश्यप, अंजनेय तिवारी, श्रीमती नम्रता निगम, डॉ. पी.सी. कोरी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, डॉ. अपर्णा मिश्रा, सुश्री पूजा सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।

Exit mobile version