Nagar Nigam Katni: नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया स्वच्छता पखवाडा अभियान

Nagar Nigam Katni: नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया स्वच्छता पखवाडा अभियान।
नगर पालिक निगम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

सीएम राईस स्कूल के छात्रों व ब्रांड एम्बेसडर ने किया प्रस्संकरण ईकाईयों का भ्रमण

 

गत दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थीयो एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर द्वारा प्रसंस्करण इकाइयों के भ्रमण किया गया जिसमें छात्रों को शहर से निकलने वाले कचरे के प्रसंस्करण एवं पृथक्कीकरण हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में शहर के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मणकेनिशा तिवारी नीलम जगवानी एवं सीएम राइज स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ सहयोगी संस्था ओम साई विजन के प्रॉजेक्ट मैनेजर जितेंद्र व टीम लीडर सुरेन्द्र पांडेय शामिल रहे ।

इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डो में विशेष निर्माण एवं अनुपयोगी मलबा संग्रहण अभियान चलाया गया जिसमें शहर के रहवासी व मार्गों से मलबे को हटाया गया व प्रसंस्करण इकाई पर भेजा गया जहाँ इसका उपयोग पेवर ब्लॉक व नगर निगम के कंस्ट्रक्शन इत्यादि कार्यो में किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी व सहयोगी संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version