Latest

मेरी बहन ड्रग एडिक्ट नहीं थी, उसे फंसाने के लिए अकाउंट में डाले गए पैसे- बहन मीनाक्षी

मेरी बहन ड्रग एडिक्ट नहीं थी, उसे फंसाने के लिए अकाउंट में डाले गए पैसे- बहन मीनाक्षी। इस बीच, ट्विशा शर्मा की बहन मीनाक्षी ने मीडिया के सामने आकर पूर्व महिला जज (सास गिरिबाला सिंह) द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मीनाक्षी ने भावुक और आक्रोशित होते हुए कई गंभीर खुलासे किए।

  • चरित्र हनन का आरोप गलत: मीनाक्षी ने कहा कि उनकी बहन न तो कोई ड्रग्स लेती थी और न ही उसे कोई मानसिक बीमारी थी। वह अभी कुछ दिन पहले ही अपने भाई की शादी में नोएडा आई थी और पूरी तरह खुश थी।

  • अकाउंट में पैसों का रहस्यमयी ट्रांजैक्शन: मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि साजिशन ट्विशा के बैंक खाते में पहले पैसे डाले गए और फिर निकाल लिए गए, ताकि बाद में उसे कोर्ट में केस का आधार (सबूत) बनाया जा सके और ट्विशा को गलत साबित किया जा सके।

  • सीसीटीवी फुटेज का सच: परिवार का दावा है कि टेरेस (छत) के सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा बिल्कुल सामान्य दिख रही है और उसके हाथ में हेडफोन हैं। कोई भी व्यक्ति सुसाइड करने इस तरह सामान्य होकर नहीं जाता।

  • पति के रसूख का घमंड: मीनाक्षी ने बताया कि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह बेहद घमंडी था और अपनी मां के पूर्व जज होने के रसूख का धौंस दिखाता था। अब परिवार की एकमात्र मांग है कि अदालत से सेकंड पोस्टमार्टम की अनुमति जल्द से जल्द मिले।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि