Thursday, May 14, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

My I Help You: प्रवासी श्रमिको के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां कर सकेंगे शिकायत

My I Help You: प्रवासी श्रमिको के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां कर सकेंगे शिकायत ।  मध्यप्रदेश में प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिये नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। नया हेल्पलाइन नंबर भोपाल के एच-1/906 रचना नगर टावर, रचना नगर भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग कार्यालय का है।

जारी किये गये नंबर 0755-2992570 पर राज्य से बाहर जाने वाले और अपने जिले से बाहर जाने वाले श्रमिक कार्य स्थल पर आ रही कठिनाइयों, शोषण आदि के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिये मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग का गठन किया गया है। आयोग के अध्यक्ष श्री भागचंद उइके है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम