Murder जादू–टोना के संदेह में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Murder जादू–टोना के संदेह में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Murder रविवार को जादू–टोना के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की ग्रामीणों ने डंडे से पीट–पीट कर हत्या कर दी। मृतकों में तीन महिला व दो पुरुष हैं।घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की है।

मृतकों में मौसम कन्ना पिता लच्छा, मौसम बुच्चा पिता कन्ना, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, करका लच्छी पति करका लच्छा, मौसम अरजो पति मौसम शामिल हैं।

वहीं आरोपितों के नाम सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना, सवलम हिड़मा पिता सवलम लच्छा, कारम सत्यम पिता कारम रामा, कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना व पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा।

मामला कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुडा के समीप स्थित ग्राम एतकल का है। ग्रामीणों को गांव के एक परिवार पर जादू–टोना करने का संदेह था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने यह जघन्य कदम उठा लिया। हत्या करने वाले सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी उपस्थित है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Exit mobile version